Dark Mode
जिला कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से की जनसुनवाई

जिला कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से की जनसुनवाई

 
रतनगढ़ .  जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने  आज गुरुवार को वीसी के माध्यम से जनसुनवाई की। पंचायत समिति के वीसी रूम में एसडीएम अभिलाषा चौधरी ने नेतृत्व में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर में वीसी के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जानी तथा आवश्क दिशा निर्देश दिए।साथ ही तहसील से जिला कलेक्टर के पास पहुंची समस्याओं का कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार बजरंगलाल, नायब तहसीलदार चुन्नीलाल, वीडियो दुर्गाराम पारीक , बीसीएमओ डॉ मनीष तिवाड़ी, ईऔ अभय मीणा, राजलदेसर नायब तहसीलदार असलम खान आदि उपस्थित थे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!