Dark Mode
जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने बांसियाल में बांटे गारंटी कार्ड

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने बांसियाल में बांटे गारंटी कार्ड

 
खेतड़ी । जिला कलक्टर डॉ. खुशाल बुधवार को खेतड़ी उपखंड के बांसियाल ग्राम के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने महंगाई राहत शिविर का जायजा लिया। कैंप में मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं खेतड़ी विधायक डॉ. जितेंद्र् सिंह, जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने लाभार्थियों को महंगाई राहत के गारंटी कार्ड वितरित किए। इस दौरान जनसंवाद करते हुए विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह और जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने लोगों से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान डीएफओ आर.के. हुड्डा, एसडीएम जय सिहं, तहसीलदार विवेक कटारिया, गोकुलचंद सैनी इत्यादि मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने इसके बाद जयसिंह सी.सै स्कूल में मतदान बूथ का निरीक्षण किया और बीएलओ दीपक पारीक, धीर सिंह, अश्विनी कुमार, जयसिंह सैनी, अभिषेक महावर, जीतेंद्र जांगिड़ से मतदाता सूची अपडेट करने की प्रगति जानी।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!