Dark Mode
जिला कलक्टर ने किया मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने मंगलवार को उपखंड बाड़ी के बैनपुरा और कांसपुरा में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रमिकों लिए पर्याप्त छाया तथा पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से भुगतान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यस्थल पर प्राथमिक उपचार किट के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की हाजिरी तथा उनके अनुरूप उपस्थिति की भी जांच की गई। उन्होंने निर्धारित टास्क के अनुसार श्रमिकों को कार्य देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खादर में सड़क निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। सड़क एक ही परत की बनी हुई थी जिस पर उन्होंने सड़क पर एक और लेयर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र बैनपुरा के नवीन भवन में भूसा तथा गेहूं भरा हुआ पाया गया। जिसको तत्काल खाली करवाने हेतु जिला कलक्टर ने निर्देश दिए।

कैला कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की आ रही समस्या, जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

कैला कॉलोनी धौलपुर में पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने मंगलवार अल सुबह मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पाया गया कि कैला कॉलोनी में 1000 केएल का उच्च जलाशय स्थापित है। उच्च जलाशय पर गैज और फ्लोमीटर नहीं था। इस पर उन्होंने सात दिन में गैज और फ्लोमीटर लगाने के निर्देश दिए गए एवं जिन घरो में मीटर नहीं लगे है, अमृत योजना में जो मीटर लगाये जाने शेष है उनमें लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सुबह 6 बजे से 7 बजे तक 1 घंटे पेयजल आपूर्ति करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!