जिला कलक्टर ने किया पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना परियोजना मुख्य पाइपलाइन का निरीक्षण
बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव द्वारा जिले में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना परियोजना की मुख्य पाईप लाइन के साथ-साथ बिलिया तक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बिलिया स्थित निर्माणाधीन डिग्गी, फिल्टर प्लांट व परियोजना की जानकारी प्राप्त की गई। बिलिया पोकरण के निर्माणाधीन डीग्गी (RWR) कार्य को शीघ्रता के साथ मार्च से पूर्व पूर्ण कर जल भरने के निर्देश दिए। साथ ही एयर वाल्व पर व अन्य जगह किए गए अवैध कनेक्शन को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता छत्राराम ने जिला कलक्टर को अवगत कराया कि अभी तक 86 अवैध कनेक्शन काटे गए तथा अवैध कनेक्शन करने वालों तथा अवैध टैंकर से पानी चोरी करने वालों के विरुद्ध 11 एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। निरीक्षण दौरान परियोजना के अधीक्षण अभियंता लिच्छूराम चौधरी, रामपाल जीनगर, बाबूलाल मीणा एवं सहायक अभियंता प्रवीण कुमार, मोहनराम उपस्थित रहे।