Dark Mode
जिला कलक्टर ने उपखण्ड कार्यालय अकलेरा का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने उपखण्ड कार्यालय अकलेरा का किया निरीक्षण

झालावाड़। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को उपखण्ड कार्यालय अकलेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी अकलेरा को कार्यालय में लम्बे समय से लम्बित चल रहे राजस्व प्रकरणों, धारा 251 ए, भूमि रूपान्तरण, इजराय, पीडीआर, रोड़ा एक्ट, एलआर एक्ट प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने भूमि अवाप्ति के अनुमोदित अवार्ड की बकाया राशि का भुगतान हितधारियों को शीघ्र करवाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी राहुल मल्होत्रा, तहसीलदार भारत दान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसके पश्चात जिला कलक्टर ने राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा अकलेरा के भवन परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान पेंशनर समाज अकलेरा के अध्यक्ष कैलाश पारेता सहित पेंशनर समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

उप कारागृह अकलेरा का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने शुक्रवार को उप कारागृह अकलेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप कारागृह में पुरूष बन्दी गृह, रसोईघर, सीसीटीवी कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने मुलाकाती रजिस्टर, बंदी अभिलेख, सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। इस दौरान उन्होंने बन्दियों से बात करते हुए उनके अपराधों एवं कारागृह में भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बन्दियों से धुम्रपान छोड़ने, अच्छे कार्य करने और भविष्य में कोई अपराध नहीं करने की बात कही।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी राहुल मल्होत्रा, उप कारागृह प्रभारी गोपाल सिंह, तहसीलदार भारत दान सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!