Dark Mode
जिला कलक्टर राठौड़ ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ

जिला कलक्टर राठौड़ ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ

झालावाड़। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस 31 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है परन्तु इस बार दीपावली का त्यौहार होने के कारण मंगलवार को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ मनाया गया। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रन फोर यूनिटी का हुआ आयोजन
‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के तहत मंगलवार को गढ़ परिसर से अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा के नेतृत्व में रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः गढ़ परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता जीतमल नागर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमराज पारेता, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक सत्येन्द्र पाल शर्मा, जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा, शारीरिक शिक्षक डॉ. अलीम बेग सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!