Dark Mode
जिला कलेक्टर ने स्मार्ट फोन वितरण शिविर का लिया जायजा 

जिला कलेक्टर ने स्मार्ट फोन वितरण शिविर का लिया जायजा 

सूरजगढ़। झुंझुनू जिला कलेक्टर खुशाल सिंह बुधवार को सूरजगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे। जिला कलेक्टर खुशाल सिंह ने पंचायत समिति परिसर में चल रहे इंदिरा गाँधी स्मार्ट वितरण फोन शिविर का औचक निरिक्षण किया। जिला कलेक्टर खुशाल सिंह ने शिविर के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मोके पर मौजूद लाभार्थी महिलाओं के साथ सवांद कर सरकार द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आयोजित की गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को ईनाम भी जिला कलेक्टर ने दिए। शिविर में लाभार्थी महिलाओ को जिला कलेक्टर खुशाल सिंह ने स्मार्ट फोन वितरित करते हुए इसके उपयोग से जुडी जानकारी दी। शिविर के दौरान व्यस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर ने संतुष्टि जताते हुए  इसमें और बेहतर सुविधाओं के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी,प्रधान बलवान सिंह,तहसीलदार स्वाती झा,प्रोग्रामर नरेंद्र बाबल,बीडीओ रविंद्र सिंह,सांख्यिकी अधिकारी रामजस सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!