जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने पुलिस थाना धोलापानी का किया निरीक्षण
प्रतापगढ़। जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को पुलिस थाना धोलापानी का निरीक्षण कर थाना परिसर एवं पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाने में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड संधारण का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी छोटी सादड़ी यतींद्र पोरवाल, संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। उन्होंने नगर पालिका छोटी सादड़ी का भी निरीक्षण किया।