Dark Mode
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता 8 से  जिला कलेक्टर ने विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया

दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता 8 से  जिला कलेक्टर ने विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया

अजमेर । राजस्थान डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन एवम् अजमेर क्रिकेट डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के सयुक्त तत्वावधान में 8 फरवरी से होने वाले दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को दी जाने वाली ट्रॉफी पोस्टर का अनावरण जिला कलेक्टर डॉ भारती दीक्षित ने किया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर  ने कहा कि दिव्यांगों को खेलो के प्रति बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा । प्रदेशाध्यक्ष रवि बंजारा ने बताया कि अजमेर के चंद्रवरदाई नगर खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में चार राज्य गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट टीम भाग ले रही हैं । संभागीय अध्यक्ष मीना शर्मा ने एसोसिएशन के बारे में परिचय देकर प्रतियोगिता की पूरी जानकारी से अवगत कराया । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी, जिला सचिव राजेश बोहरा, मनीष परिहार, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!