Dark Mode
जिला कलक्टर ने अरनोद उपखण्ड क्षेत्र में किया दौरा

जिला कलक्टर ने अरनोद उपखण्ड क्षेत्र में किया दौरा

प्रतापगढ़. जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने शुक्रवार को अरनोद में उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया व उन्हांने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। इस अवसर पर किसानों ने अफ़ीम डोडे चोरी होने की जानकारी दी। उन्हांने इसी के साथ सालमगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली व परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा। इसी के साथ उन्हांने राणा पूंजा जनजाति छात्रावास का निरीक्षण किया व वहां पर भोजन सामग्री को चैक किया। उन्होंने बच्चो से मिलने वाली सुविधाओं एवं सामग्री की जानकारी भी ली। साथ में अरनोद उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!