Dark Mode
जिला कलक्टर ने एकलव्य ज्ञान केंद्र का किया अवलोकन, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र

जिला कलक्टर ने एकलव्य ज्ञान केंद्र का किया अवलोकन, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को निम्बाहेड़ा उपखंड की फाचर अहिरान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर वंडर सीमेंट द्वारा स्थापित एकलव्य ज्ञान केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञान केंद्र की व्यवस्थाओं, उपलब्ध अध्ययन सामग्री एवं बच्चों की अध्ययन गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने केंद्र में उपलब्ध विभिन्न विषयों की पुस्तकों, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ज्ञान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जो उन्हें बेहतर भविष्य निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। जिला कलक्टर ने एकलव्य ज्ञान केंद्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण हैं तथा इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिल रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार सहित शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!