जिला कांग्रेस संवाद कार्यक्रम प्रधान जी का जाव में 6 फ रवरी को
सीकर। राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ओर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सीकर जिला कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम प्रधान जी का जाव में 6 फरवरी को। कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा युवाओं, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों तथा भागीदारी हेतु न्याय दिलवाने के लिए 14 जनवरी 2024 से मणिपुर के इंफाल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ की गई है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान के प्रभारी श्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ओर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कार्यकर्ताओं से सम्मेलन के माध्यम से संवाद कायम करेंगे। ईस दौरान सभी संभाग प्रभारी ,जिला प्रभारी, कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक व विधायक प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे अत: सभी कांग्रेस के प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी,चेयरमैन,जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,पार्षद, मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस,सेवादल, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई,सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,बुथ अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में रहेगे।
--------------