जिला निर्वाचन अधिकारी धौलपुर की मुहिम ला रही रंग
-
लग्न टीका लेकर आए वधू पक्ष को नैतिक मतदान करने का ईएलसी सदस्यों ने दिया संदेश
धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी धौलपुर श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों के साथ ईएलसी को सक्रिय कर मतदाता जागरूकता एवं चुनावी चौपाल से युवाओं को नैतिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की मुहिम रंग ला रही है।
विपरपुर ईएलसी सदस्यों ने ग्राम में मतदाताओं को मतदान अधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क किया तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन, सक्षम एप जैसे ऑनलाइन एप से लाभान्वित होने की जानकारी शेयर की।
विपरपुर ईएलसी नोडल अधिकारी अतुल चौहान ने बताया कि ईएलसी सदस्यों द्वारा विपरपुर परिक्षेत्र के मतदाताओं को तो समय-समय पर जागरूक किया ही जाता है परंतु विपरपुर ग्राम की बघेल बस्ती में मनोज और लक्ष्मण के लगन टीके के अवसर पर ध्वजपुरा बाड़ी ग्राम से आई लगन टीके के लोगों को भी जानकारी देने तथा नव मतदाता वर मनोज और लक्ष्मण से भी लोकसभा आम चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई।
प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने भावी मतदाताओं को कोई मतदाता न छूटे तथा हर वोट महत्वपूर्ण है के संदेश को विशेष अवसरों पर पहुंचाकर जिला कलक्टर के शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान करने पर क्लब सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्य ऋषि शर्मा, वार्ड पंच रामलला सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।