जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा
झुंझुनूं । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल ने बुधवार को 17 नवंबर से शुरु हो रहे मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जे.पी जानू सी. सै. स्कूल, जे.के. मोदी सी.सै. स्कूल और मोरारका कॉलेज में व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, एडीएम मुरारी लाल शर्मा एवं प्रशिक्षण के प्रभारी अधिकारी एवं मंडावा एसडीएम ओमप्रकाश चंदेलिया भी साथ रहे।