Dark Mode
जिला स्थापना दिवस 15 अपै्रल को,

जिला स्थापना दिवस 15 अपै्रल को,

निकलेगी प्रभात फेरी, महत्वपूर्ण ईमारतों पर होगी रोशनी



 धौलपुर । 15 अपै्रल को धौलपुर जिले का स्थापना मनाया जाना हैं। जिला स्थापना दिवस पर प्रातः 7ः30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। प्रभात फेरी कचहरी परिसर से प्रारम्भ होकर पुराना डाकखाना, लाल बजार, सब्जी मण्डी, पैलेस रोड़, गुलाब बाग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पर समाप्त होगी।  जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन तथा आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक,  प्रारम्भिक तथा आयुक्त नगर  परिषद सहायक प्रभारी अधिकारी होगें। प्रभात फेरी में जिले के आम नागरिक, जन प्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एनएसएस, एनसीसी, स्काउट कैडेट्स, बी.एड. कॉलेज के विद्यार्थी, एएनएम,जीएनएम के प्रशिणार्थी, आगंनबाडी कार्यकर्ता कृषी पर्यवेक्षक, सफाई कर्मचारी, आरएसी व पुलिस लाइन के जवान, होम गार्ड के जवान भाग लेगें। प्रभात फेरी के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के सम्बंध में आम जन को जागरूक किया जायेगा।जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्थापना दिवस पर 14 से 15 अपै्रल तक सांयकाल में घण्टाघर, नगर पालिका भवन, जुबली हॉल, ट्रोली गेट, पुरानी कचहरी, कलक्ट्रेट भवन, जिला कलक्टर निवास, जिला पुलिस अधीक्षक निवास, गुलाब बाग चौराह, बस स्टेण्ड, शहर के मुख्य चौराहों शहर की महत्वपूर्ण ईमारतों पर राशनी की व्यवस्था व विशेष सफाई अभियान आयोजित किया जायेगा। रोशनी व सफाई कार्य के लिए आयुक्त नगर परिषद को निर्देश दिए गये है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!