Dark Mode
जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना ने जिला कारागृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने जिला कारागृह में कीटनाशक के छिड़काव, सीवरेज, बंदियों को कैंटीन की सुविधा, सूखे व गीले कचरे का अलग-अलग निस्तारण, जेल में विजिटर्स रूम, रसोई घर, पेयजल, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, भोजन व्यवस्था, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की।
इस दौरान उन्होंने जिला कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई को इसी प्रकार भविष्य में बरकरार रखने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश प्रदान किये। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान कुल 94 बंदी पाये गये।
जिला कारागृह सवाई माधोपुर के कार्यवाहक कारापाल मोहन लाल शर्मा ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियो के लिए दो एवं महिला बंदियों के लिए एक बैरक है।
इस अवसर पर राधेश्याम जोगी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मय कारागृह स्टाफ उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!