जिला स्तरीय कृषि बजट आमुखीकरण कार्यषाला सम्पन्न
सरकारी योजनाओं को अपनाकर समृद्ध बनें किसान-जिला कलक्टर
कोटा । जिला स्तरीय कृषि बजट आमुखीकरण कार्यषाला का आयोजन मंगलवार को कलक्टेªट सभागार में जिला कलक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख मुकेश कुमार मेघवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने कार्यशाला में उपस्थित किसानों का आव्हान किया कि वे राज्य सरकार द्वारा किसान हित में लागू की गई योजनाओं को अपनाएं और अपनी आमदनी बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि एक गांव में एक किसान भी जागरूक होकर इन योजनाओं को अपनाए तो उसका लाभ पूरे गांव और जिले को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि उक्त योजनाओं का लाभ जन आधार के माध्यम से लिया जा सकता है। अतः जन आधार कार्ड को अपडेट रखें। जिला कलक्टर ने किसानों का मिलट वर्ष की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसकी खेती को अपनाने की सलाह दी। साथ ही जल संरक्षण का भी संदेश दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा किसानों के हित वाली योजनाओं की समस्त जानकारी का क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को अवगत करावें जिससे योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिल सके।
कृषि आयुक्तालय जयपुर के आमुखीकरण कार्यषाला में भाग लेने वाले अधिकारी एचएस मीणा संयुक्त निदेषक कृषि (रसायन) द्वारा राज्य स्तरीय बजट के बारे में जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ममता तिवाड़ी ने अपने विभाग से सम्बन्धित जानकरी देते हुये कृषि बजट आमुखीकरण कार्यषाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी और किसानों से अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए आग्रह किया।
संयुक्त निदेषक कृषि (विस्तार) खेमराज शर्मा ने कृषि बजट आमुखीकरण कार्यषाला के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया गया एवं विभाग से सम्बन्धित योजनाओं से उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं किसानों को अवगत कराया गया साथ ही साथ उपस्थित जन प्रतिनिधियों से आव्हान किया कि वे भी योजनाओं का प्रचार-प्रसार अपने स्तर से कर किसानों को प्रोत्साहित करें। इसी क्रम में उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग, पषुपालन विभाग, कृषि उपज मण्डी के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
योजनाओं से सहज जुड़ने के लिए डाउन लोड करे ‘राज किसान सुविधा ऐप’-
किसान अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर राज किसान सुविधा ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप पर कृषि विभाग के साथ ही उद्यानिकी, पषुपालन व कृषि विपणन की सारी जानकारी उपलब्ध है। ऐप के माध्यम से मिट्टी व पानी की जांच के लिये पास की प्रयोगषाला की सूची के साथ ही वीडियो भी रहेगा। साथ ही राज्य के कृषि एवं प्रसंस्करण, खाद्य उत्पादक, निर्यातकों की सूची, मोबाइल नम्बर, निकटतम कस्टम हायरिंग सेन्टर व कृषि यंत्रों के किराये की जानकारी कर कृषि यंत्र की बुकिंग कराने, पुस्तकालय से कीट रोग प्रबन्धन, कृषि योजनाओं, उन्नत कृषि विधियों, नवाचार, उर्वरक व कीटनाषी विक्रेताओं व गोदामों की सूची भी इस ऐप पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से किसानों का समय एवं पैसे की बचत भी होगी एवं समय पर किसान समस्त सूचना प्राप्त कर सकेंगे।
जिला स्तरीय कृषि बजट आमुखीकरण कार्यषाला में प्रधान लाड़पुरा नईमुद्दीन गुड्डू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अतिरिक्त निदेषक कृषि खण्ड पीके गुप्ता, संयुक्त निदेषक उद्यान पीके सिंह, उप निदेषक उद्यान आनन्दी लाल मींणा एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सहित प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।