जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर । विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न मदों में किए जाने वाले खर्चो की दरे निर्धारित करने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर नवरत्न कोली की अध्यक्षता में गुरूवार को उनके चैम्बर में आयोजित हुई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न मदों पर किए जाने वाले खर्चो के संबंध में आईटम वार दरें निर्धारित करने पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित प्रकोष्ठ अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित दरों की सूची शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने परिवहन, लाउड स्पीकर, फर्नीचर, डिजिटल तथा प्रिन्ट प्रचार-प्रसार सामग्री जैसे होर्डिंग, पम्पलेट, पोस्टर, बैनर सहित अन्य आवश्यक संसाधनों पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उप निदेशक पंकज मीना, जिला कोषाधिकारी जितेन्द्र जैन, जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द, लेखाधिकारी गोविन्द गोयल, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना, उद्योग प्रसार अधिकारी पंकज मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।