Dark Mode
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

 

दौसा- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के तहत सोमवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में लाटरी निकाली गई। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत गत वर्ष 485 यात्रियों ने यात्रा की थी,शेष बचे कुल ावेदन 786 जिनमें से 1335 कुल यात्राी बचे थे। राज्य सरकार द्वारा दौसा जिले की जनसंख्या के अनुपात में कोटा निर्धारित किया गया था।जिसके अनुसार 95 यात्रियों को हवाई यात्रा के द्वारा तथा 858 यात्रियों को रेल यात्रा से भेजे जाने का कोटा निर्धारित किया गया था।

देवस्थान विभाग जयपुर के सहायक आयुक्त रतन लाल योगी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक में निकाली गई लाटरी में 95 यात्राी हवाई यात्रा के लिये तथा 858 यात्राी रेल यात्रा के लिये चयनित किये गये है। समिति की बैठक में सीईओ जिला परिषद आर के मीना, एडीएम सुरेश कुमार, सीएमएचओ डा0 सुभाष बिलोनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!