जनजाति छात्राओं की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न
उदयपुर । जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तत्वावधान में जनजाति छात्राओं की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन टीआरआई परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ टीएडी उपायुक्त पर्वत सिंह चुंडावत ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रभारी अमृता दाधीच ने बताया कि प्रतियोगिताओं में एकल व समूह नृत्य, एकल व समूह गायन, चित्रकला व हस्तकला का आयोजन हुआ जिसमें जिले से 119 छात्राओं ने भाग लिया। दाधीच ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रहे प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।