Dark Mode
जिला स्तरीय डायमंड जुबली स्काउट गाइड मिनी जंबूरी 29 नवंबर से

जिला स्तरीय डायमंड जुबली स्काउट गाइड मिनी जंबूरी 29 नवंबर से

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय, चूरू के तत्वावधान में 29 नवंबर से जिले के सरदारशहर स्थित एसबीडी राजकीय महाविद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड के गठन के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में जिला स्तरीय डायमंड जुबली स्काउट गाइड मिनी जंबूरी का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर स्काउट गाइड मिनी जंबूरी के आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपकर समुचित दिशा- निर्देश दिए हैं। जारी आदेशानुसार मिनी जंबूरी के आयोजन के लिए सरदारशहर उपखंड अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा सरदारशहर तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्काउट जंबूरी के आयोजन के लिए प्रधान संचालक स्काउट सीओ को विस्तृत दिशा- निर्देश दिए गए हैं।

स्काउट सीओ महिपाल सिंह तंवर ने बताया कि इस मिनी जंबूरी में जिले के करीब 2500 स्काउट गाइड भाग लेकर अपने स्काउट गाइड कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!