Dark Mode
जिला स्तरीय निरीक्षण समिति ने किया किशोर गृह का निरीक्षण

जिला स्तरीय निरीक्षण समिति ने किया किशोर गृह का निरीक्षण

सकारात्मक ऊर्जा के साथ वर्तमान समय का करें सदुपयोग - पुरोहित


बाडमेर  । जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा शुक्रवार को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं निरीक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह पुरोहित किशेर गृह में निवासरत बालकांे की सुविधाओं का जायजा लिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा बच्चो को पिछली गलतियों को भूलकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में विकास करने के साथ वर्तमान समय का सदुपयोग करने तथा योग, ध्यान व व्यायाम द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का मूल मंत्र दिया गया। उन्होने किशोर गृह में विधि से संघर्षरत छः बालक तथा चार उपेक्षित बालकांे से बात कर उनके पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या खेलकूद व अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण दौरान बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, कमला चौधरी, महेंद्रसिंह, वीरेन्द्रसिंह, संगीता तापड़िया, लता कच्छवाह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!