Dark Mode
बीएलओ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

बीएलओ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

पाली। गत लोकसभा चुनाव 2019 में 50 प्रतिशत से कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों के बीएलओ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन एल. एन. मंत्री जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) पाली की अध्यक्षता में व नन्दकिशोर राजोरा नोडल अधिकारी (स्वीप) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पाली के सानिध्य में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि लोक सेवक होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायंे। समावेशी मतदान लोकतंत्र को मजबूत करता है।
सीईओ नन्दकिशोर राजोरा ने अपने उद्बोधन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मिशन 75 के लक्ष्य तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया। उन्होंने बीएलओे को निर्देश दिया कि वे प्रवासियों की सुची तैयार कर उनसे संपर्क कर मतदान करने की अपील करें। इसके साथ ही, एक 3-स्तरीय संचार चैनल की स्थापना के लिए भी कहा गया। इसमें बीएलओ स्तर, विधानसभा स्तर और जिला स्तर शामिल हैं।
बैठक में जैतारण से 09, सोजत से 01, पाली से 02, मारवाड़ जंक्शन से 40, बाली से 19 और सुमेरपुर विधानसभा से 31 इस प्रकार कुल 102 बीएलओ ने भाग लिया तथा सभी को भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी विभिन्न एप्लीकेशन जैसे वोटर हेल्पलाईन एप्प, सक्षम एप्प, सी-विजिल एप्प तथा केवाईसी एप्प डाउनलोड कर इनका व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
यह बैठक सकारात्मक दिशा में कदम बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है और हम सभी नागरिकों का सहयोग और सहभागिता की आवश्यकता है। सहायक नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़ ने भी बैठक को संबोधित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक को सफल बनाने में मोहन लाल भदावत, गजेन्द्र सिंह नारलाई, नारायण बालवंशी, छैलेन्द्र सिंह, शुभम गांग, उम्मेद सिंह, लोकेश खत्री, प्रवीण पंवार, कालू खां एवं महेन्द्र कुमार आदि का सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!