पंचायती राज विभाग की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित
डीडवाना। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनसुनवाई, राजस्थान सम्पर्क व समाधान के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा। ई-फाईल की प्रगति पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मॉडल आदर्श स्वच्छ ग्राम पंचायत के कार्यों की समीक्षा आरआरसी की प्रगति पर समीक्षा। स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायत कलस्टर पर चर्चा। महानरेगा योजना श्रमिक नियोजन की प्रगति।
एबीपीएस की प्रगति पर समीक्षा।कार्य पुर्णता प्रतिशत पर चर्चा। विकास योजना निर्माण एमपी LAD के कार्यों की प्रगति पर समीक्षा। एमएलए LAD के कार्यों की प्रगति पर समीक्षा। डीएमएफडी की प्रगति पर समीक्षा। राज्य वित आयोग षष्ठम के कार्यों की प्रगति पर चर्चा। एफएफसी के कार्यों की प्रगति पर समीक्षा।सरकार की 100 दिवस कार्य योजना के कार्यों की समीक्षा। प्रधानमन्त्री आवास योजना ग्रामीण पर चर्चा ग्राम पंचायतों में पेयजल की स्थिति की समीक्षा। समीक्षा बैठक के तहत समस्त विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंता के द्वारा प्रगति रिपोर्ट पेश की गई।
वहीं जिला कलेक्टर ने कई कर्मचारियों अधिकारियों को फटकार भी लगाई। तमाम कार्यों को लेकर जिला कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों अधिकारियों से फीडबैक लिया और सभी की प्रगति रिपोर्ट ली वहीं कर्मचारियों को प्रगति रिपोर्ट लेने के बाद में आवश्यक दिशा निर्देश भी जिला कलेक्टर के द्वारा प्रदान किए गए जिला स्तरीय बैठक में तमाम पंचायत स्तरीय कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।