Dark Mode
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

आपसी भाईचारा एवं सम्मान के साथ मनाए त्यौहार-जिला कलक्टर

कोटा । जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें आगामी त्यौहारों के समय जिले में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाने का आव्हान किया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि हमारे देश में सभी समाजों, जाति, धर्म के त्यौहार, पर्व आपसी सौहार्द के साथ एक-दूसरे के भागीदार बनकर मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 29 जून को ईद के त्यौहार पर परम्पराओं के अनुसार एक-दूसरे का सम्मान करते हुए पर्व मनाएं, एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मान दें, किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों की सूचना जिला प्रशासन को देते हुए सभी गणमान्य नागरिक व शांति समिति के सदस्य सामाजिक एकता के साथ कार्य करें। पुलिस अधीक्षक शहर शरद चौधरी ने कहा कि जागरूक नागरिक समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द के लिए मिलकर कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कावेन्द्र सिंह सागर ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन निगाह रखे हुए हैं, सभी नागरिक धार्मिक परम्पराओं, रीति-रिवाजों को आपसी सम्मान व भाईचारे के साथ मनाएं।
शहर काजी जुबेर अहमद ने कहा कि हिन्दुस्तान की खूबसूरती रही है कि सभी धर्म मिल जुलकर खुशियों में शरीक होते हैं। इंसानी धर्म को महत्व देते हुए एक-दूसरे का सम्मान रखते हैं। उन्होंने ईद के अवसर पर साफ-सुफाई एवं आवश्यक सुविधाओं के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया। समिति के सदस्य गोविंद शर्मा ने सभी नागरिकों को आपसी भागीदारी के साथ कोटा की परम्परा बनाए रखकर सुख-दुख में शामिल होने की बात कही। डॉ. जफर मोहम्मद ने कहा कि सभी नागरिक हर्षोल्लास से त्यौहार मनाते हैं, आपसी भाईचारा बनाए रखकर एक-दूसरे का सम्मान करें। उन्होंने ईद पर दी जाने वाली कुर्बानी को शालीनता के साथ करते हुए किसी दूसरे की भावना का भी सम्मान करने का सुझाव दिया।
जिलेभर से आए समिति के सदस्यों ने थानेवार त्यौहारों की व्यवस्था एवं क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, शहर बृजमोहन बैरवा, आयुक्त नगर निगम उत्तर अनुराग भार्गव, दक्षिण राजेश डागा, सचिव यूआईटी राजेश जोशी, उप सचिव मोहम्मद ताहिर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिलभरे से आए शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!