जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 15 फरवरी को
बारां, 13 फरवरी। जिला स्तरीय जनसुनवाई, जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 15 फरवरी 2024 को प्रातः 11ः30 बजे से आयोजित होगी। जनसुनवाई में राज्यपाल से प्राप्त प्रकरण, सम्पर्क पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाएं सुनकर निस्तारण किया जाएगा। जनसुनवाई में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं वीसी के माध्यम से उपखंड स्तर के अधिकारी व अन्य मौजूद रहेंगे।