Dark Mode
जिला स्तरीय जनसुनवाई आज

जिला स्तरीय जनसुनवाई आज

कोटा । जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्ष्यता में गुरूवार 16 फरवरी को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने बताया कि जनसुनवाई में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 10 से अपरान्ह 3 बजे तक आम नागरिकों से परिवाद प्राप्त किए जाएंगे तथा व्यक्तिगत जनसुनवाई कर प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
जन अभियोग निराकरण समिति के सदस्य किए आमंत्रित-
अतिरिक्त कलक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति के सदस्य ललित बोरीवाल एवं राजेश गुप्ता जिला स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति के सदस्य प्रधान लाड़पुरा नईमुद्दीन गुड्डू, प्रधान सुल्तानपुर कृष्णा शर्मा, सदस्य भगवान दास, परमानन्द मीणा, हरपाल राणा, ललित चित्तौड़ा, इकराम खान एवं मोहनी बाई को भी आमंत्रित किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!