जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम 27 मई को
टोंक । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव-2023 कार्यक्रम का आयोजन सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के मुख्य आतिथ्य में 27 मई को रानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाई में किया जायेगा। जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार खत्री ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाशक्ति से जन-भागीदारी के माध्यम से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा दृष्टिकोण में 2047 के भारत की परिकल्पना एवं प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए अमृत काल के पंच प्रण पर रोशनी डालना है। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, पेंटिंग, प्रतियोगिता, स्व-लिखित कविता प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम सहित 5 प्रकार के कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 200 प्रतिभागी भाग लेंगे, प्रतियोगिताओं में विजयी युवाओं को नगद, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये जायेगें।