Dark Mode
जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक

जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक

झालावाड़। जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने पोषण अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं सीडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में सामुदायिक उत्सव के आयोजन, पोषण ट्रेकर एप पर लाभार्थियों के आधार सत्यापन, मोबाइल सत्यापन, पोषाहार वितरण का डाटा, 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन व माप का डाटा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों के गृह भवन का डाटा, 0 से 5 वर्ष तक के अति कुपोषित बच्चों के डाटा की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले ब्लॉक के सीडीपीओ को प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक दिलीप सिंह गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी, सीडीपीओ, एलएस आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!