Dark Mode
जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

अजमेर । जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर अंश दीप  की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित हुई।

जिला कलक्टर  अंश दीप ने बताया कि जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 16 प्रकरणों की सुनवाई की गई। अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में चार प्रकरणों को निस्तारित कर राहत प्रदान की गई। इसमें अराई उपखंड के ग्राम पंचायत दादिया के ग्राम हरपुरा में आबादी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को विकास अधिकारी तथा पुलिस द्वारा कार्यवाही कर हटवाया गया तथा विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर प्रकरण को निस्तारित किया। इसी प्रकार ग्राम गोठियाना के चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया । इस पर सम्बन्धित तहसीलदार द्वारा कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार की रिर्पोट के आधार पर प्रकरण को निस्तारित माना गया। इसी प्रकार किशनगढ़ उपखंड के ग्राम पंचायत डींडवाड़ा के ग्राम खंडाच की चारागाह भूमि को भी अतिक्रण मुक्त करा प्रकरण को निस्तारित किया गया। उपखंड  अराई  की ग्राम पंचायत आकोडिया के ग्राम आकोडिया के निवासी रामदेव खाती के अतिक्रमण परिवाद पर उपखंड अधिकारी अराई ने टीम गठित कर जांच करवाकर कार्यवाही की गई। इस प्रकार चारो प्रकरणों में राहत प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक मती अनिता भदेल द्वारा नगर निगम व एडीए के अधिकारियों को सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों के संबंध में नियमानुसार शीघ्र निस्तारित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों के बारे में हुई प्रगति पर चर्चा की।

   उन्होंने बताया कि किशनगढ़ विधायक सुरेश टांक ने उनके विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रकरणों पर संतोषजनक प्रगति बताई। साथ ही टांक ने कहा कि प्रत्येक ग्राम की चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने का दायित्व प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का है। इस पर त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह, प्रोटोकोल आफिसर आलोक जैन, तहसीलदार मती प्रिति चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!