जिला सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
टोंक । 52 वीं जिला सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन अम्बेडकर खेल स्टेडियम टोंक में पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। सचिव कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर से आए हुए खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ खेल प्रशासक दुर्गा शंकर शर्मा रहे। अध्यक्षता बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल गुप्ता ने की तथा विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी अमर सिंह रहे। दुर्गा शंकर शर्मा ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अमर सिंह ने एथलीट्स को अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रह कर कार्य करने हेतु बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में अनिल गुप्ता ने विजेता एथलीट्स को बधाई देते हुए कहा कि हार जाने वालो को भविष्य में प्रयास करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के निर्णायकों के रूप में अख्तर हुसैन, सीताराम जाट, संजय कुमार शर्मा, भंवर लाल जाट, विनीत चौहान, चंद्रप्रकाश सिहाग, हिमांशु शर्मा, सुशील कड़वा, संजय, आदिल एवं विरेंदर आदि उपस्थित रहे। 100 मीटर दौड़ पुरुष में अजय चौधरी प्रथम, राहुल वर्मा द्वितीय, महिला में हिमांशी राजावत प्रथम, शर्मिला भील द्वितीय, 200मीटर दौड़ पुरुष अजय चौधरी प्रथम, राहुल वर्मा द्वितीय, महिला हिमांशी राजावत प्रथम, कविता गुर्जर द्वितीय, 400मीटर दौड़ पुरुष रमेश चौधरी प्रथम, हरिराम गुर्जर द्वितीय, 800 मीटर दौड़ पुरुष मनराज गुर्जर प्रथम, पुष्पेंद्र नाथडीवाल द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ पुरुष हरिराम गुर्जर गहलोद प्रथम, हरिराम गुर्जर मेहंदवास द्वितीय, महिला में कविता चौधरी प्रथम, ऋतुराज कंवर द्वितीय, 5000 मीटर दौड़ में रोहित सैनी प्रथम, मनराज गुर्जर द्वितीय, लम्बी कूद पुरुष अमन खान प्रथम, आकाश खंगार द्वितीय, महिला में टीना गुर्जर प्रथम, रामधारा गुर्जर द्वितीय, त्रिकूद पुरुष में अमन खान प्रथम, योगेश खंगार द्वितीय, गोला फेंक पुरुष राजवीर सिंह प्रथम, मोहित मीणा द्वितीय, महिला में खुशबू गुर्जर प्रथम, शर्मिला भील द्वितीय, भाला फेंक पुरुष गोविंद सैनी प्रथम एवं विकास चौधरी द्वितीय रहे।