पोमावा दुग्ध समिति का लाभांश वितरण हुआ
सुमेरपुर । पोमावा दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति लि. पोमावा का बोनस एवं लाभांश वितरण समारोह सोमवार को विधायक जोराराम कुमावत के मुख्य सानिध्य में आयोजित हुआ। आयोजन में पाली डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया, पीसीबी उपाध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया,पूर्व आयुक्त अनोपसिंहराठौड़, जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाडा, डेयरी सदस्य गिरिराजसिंह राणावत, पुष्पेंद्रसिंह देवड़ा, फतेहसिंहराठौड़, सरपंच सोहन कंवर राठौड़, गोविंदसिंहराठौड़, गजेंद्रसिंहराणावत, वीरारामप्रजापत आदि के विशिष्ठ सानिध्य मे आयोजन हुआ। इस दौरान पोमावा दुग्ध समिति की अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने आयोजन में कहा कि वर्ष 2016/17 से 2019 तक पिछले तीन वर्षो में कुल लाभांश तीन लाख चौपन हजार का रहा। समिति में कुल 90 दूध सदस्य है जिनके माध्यम से प्रतिदिन 950 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। समिति में पचास सदस्य हैं। आयोजन में व्यवस्थापक महेंद्रसिंह राणावत ने बताया कि कार्यक्रम में एक लाख बयालीस हजार के दुग्ध उपहार वितरण किए जाने की जानकारी दी।