Dark Mode
संभागीय आयुक्त ने किया छात्रावास का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने किया छात्रावास का निरीक्षण

बूंदी। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने बुधवार को बूंदी शहर के गायत्री नगर स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने बच्चों से बातचीत कर छात्रावास में मिल रही सुविधाओं के बारे में फीड बैक लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रावास में निवासरत बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए मार्गदर्शक गतिविधियां आयोजित करवाई जावे। उन्होंने छात्रावास में मिल रही सुविधाओं को लेकर संतोष जताया। इससे पहले संभागीय आयुक्त ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राकेश कुमार वर्मा, प्रशिक्षु आईएएस मोहित, संयुक्त निदेशक संभागीय आयुक्त कार्यालय आर एन मालव आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!