Dark Mode
संभागीय आयुक्त मेहरा ने किया ग्राम पंचायतों में शिविरों का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त मेहरा ने किया ग्राम पंचायतों में शिविरों का निरीक्षण

फलोदी। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने रविवार को जिले के लोहावट उपखंड के ग्राम पंचायत मूलराज व नया बेरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का निरीक्षण किया ।
सम्भागीय आयुक्त श्री मेहरा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुॅचाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने, योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव साझा करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे साथ ही शिविरों में समुचित व्यवस्थाएं बनाये रखें।

गारंटी के रथ के आगमन व कार्यक्रम का किया निरीक्षण -
श्री मेहरा पंचायत समिति लोहावट के ग्राम पंचायत नया बेरा में मोदी की गारंटी वाले रथ के स्वागत और निर्धारित प्रक्रिया का निरीक्षण किया ।

विभागीय स्टालों का किया निरीक्षण-
संभागीय आयुक्त श्री मेहरा ने शिविर में संचालित विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया । इसे अवसर पर उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आमजन को योजनाओं की जानकारी व पात्र लाभार्थी को लाभ देने को कहा । इस अवसर पर उपखंड अधिकारी देचू जवाहर चौधरी , अधिकारीगण, लाभार्थी उपस्थिति रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!