Dark Mode
संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने ईएसएम रैली की तैयारियों का लिया जायजा

संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने ईएसएम रैली की तैयारियों का लिया जायजा

चूरू। संभागीय आयुक्त विश्राम मीना शनिवार को चूरू पहुंचे और जिला खेल स्टेडियम में रविवार, 08 मार्च को आयोजित होने वाली ईएसएम रैली की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ स्टेडियम परिसर का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली व अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि रैली में आने वाले पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभागियों के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पंजीकरण व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि रैली को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बेतहरीन प्रशासनिक प्रबंधन, विभागीय कार्यों के संपादन और सैन्य अधिकारियों के समन्वय से समयबद्ध ढंग से सभी गतिविधियां आयोजित किए जाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने संभागीय आयुक्त को रैली की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने पुलिस जवानों की तैनाती सहित सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम अर्पिता सोनी, एएसपी सुनील कुमार सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!