Dark Mode
राष्ट्रीय गर्भस्थ षिषु सरंक्षण समिति का संभागीय एक दिवसीय अधिवेषन सम्पन्न

राष्ट्रीय गर्भस्थ षिषु सरंक्षण समिति का संभागीय एक दिवसीय अधिवेषन सम्पन्न

नवलगढ़.  राष्ट्रीय गर्भस्थ षिषु सरंक्षण समिति नवलगढ इकाई के तत्वावधान मे सीकर झुंझुनू जिला संभागीय एक दिवसीय अधिवेषन मानसिंहका धर्मषाला में आयोजित किया गया।इस अवसर पर रामदेवरा चौक से पोदार गेट तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जनचेतना रैली भी निकाली गई। रैली को झण्डी दिखाकर डॉ दयाषंकर जांगिड व भाजपा नेता गिरधारी लाल इंदोरिया ने रैली को रवाना किया। इस अवसर पर  संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिषोर तिवाड़ी, संस्था अध्यक्ष महेष मिश्रा उपाध्यक्ष श्रीकांत पारीक, बजरंग लाल शर्मा, संयोजक मुरली मनोहर चोबदार, षिवरतन मुरारका, सचिव रमाकांत सोनी, मेजर डीपी शर्मा, डॉ गिरधारी लाल, ठाकुर आनंद सिंह, रामकृष्ण शौनक, मोहनलाल चूड़ीवाल, फूलचंद सैनी, कमल किषोर पंवार,  झण्डी प्रसाद हिमतरामका व श्याम जांगिड चिड़ावा, पंकज शाह आदि शहर के गणमान्य जन अध्यापक व विद्यार्थी व स्काउट गाइड के छात्र उपस्थित रहे।दोपहर को जिला संभागीय एक दिवसीय अधिवेषन का आगाज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिषोर तिवाड़ी, मुख्य अतिथि भाजपा नेता वृ़क्षमित्र डॉ हरिसिंह गोदारा विषिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दयाषंकर जांगिड, राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर जांगिड महिला प्रभारी श्रीमती सरिता देवी डीडवाना नवलगढ़ संस्था अध्यक्ष महेष मिश्रा, चिड़ावा के झण्डी प्रसाद हिमतरामका थे। अतिथियों का माला व प्रतीक चिंह देकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दयाषंकर जांगिड ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों से समाज को फायदा होता है स्वामी रामसुखदास जी ने तो आज के 50 साल पहले आगाज कर दिया था। आपने मेडिकल व्यवसाय से जुड़ी हुई भ्रूण हत्या के बारे मे जानकारी दी। आपने कहा कि सरकारी व सामाजिक संस्थाओं के प्रचार प्रसार से झुंझुनू जिले मे बालक बालिकाओं की संख्या बराबर हो गई है यह खुषी का विषय है हमें इसको आगे भी बराबर रखना है राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिषोर तिवाड़ी ने अपने उदबोधन मे भूणहत्या को महापाप बताया और कहा कि समाज मे ऐसी समस्या हो रही है हम सबको मिलकर इस ओर प्रयत्न करना चाहिये। आपने इसके साथ ही कहा कि जनसंख्या नियंत्रण समाज एक या दो बच्चो पर आ गया है तथा अल्प संख्यक समुदाय खूब बच्चे पैदा कर आबादी को बढ़ा रहे है अगर ऐसा ही रहा तो इसके भयंकर दुष्परिणाम होंगे। सरकार को भी इसके बारे मे सबको बराबरी बच्चा पैदा करने की आजादी देनी चाहिये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गोदारा ने कहा कि जिस प्रकार हम पेड़ो की रक्षा करते है उसी प्रकार कन्याओं की भी रक्षा करनी चाहिये ताकि समाज में आबादी का संतुलन बना रहे। वे इस ओर अपनी तरफ से प्रयत्न भी कर रहे है। अन्य अतिथियों ने भी भ्रूणहत्या के बारे में अपने विचार प्रकट किये। नवलगढ के कवि रमाकांत सोनी व श्रीकांत पारीक ने कविता के माध्यम से कन्या भ्रूण को पाप बताया। धन्यवाद ज्ञापन नवलगढ के अध्यक्ष महेष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विषिष्ट कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी रामकुमार सिंह राठोड, इन्द्रा शर्मा, सीताराम घोडेला, रिद्धकरण बासोतिया, चन्द्रभान, गोपीराम पाटोदिया, प्रवीण शर्मा, विषाल पंडित आदि शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में अलवर, बीकानेर, चूरू, फतेहपुर, चिड़ावा, बड़ागांव, सीकर, झुंझुनू व अन्य शहरों के संस्था पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन गोविदं मिश्रा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!