संभागीय पर्वेक्षक मनमोहन व्यास ने शिविरों का किया औचक निरीक्षण
बीदासर। महंगाई राहत व प्रशासन शहरों के संग अभियान में लगे शिविरों का सोमवार को संभागीय पर्वेक्षक मनमोहन व्यास ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यास ने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार रंगा ने बताया कि पालिका परिसर में वार्ड नं 05 व 06 का शिविर लगाया गया एव अम्बेडकर भवन, राजकीय टांटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई कैम्प चल रहे है एवं महंगाई राहत कैम्प में अबतक 4047 परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत (69क) के दो, कृषि भूमि का एक, पट्टा वितरण किया गया। इस दौरान कनिष्ठ लेखाकार राजेंद्र सिंह पंवार, सपअ अखिलेश पारीक, कमलेश चोटिया आदि उपस्थित थे।