Dark Mode
दिव्य कम्प्यूटर, सूरतगढ़ ने 11 वीं वर्षगांठ पर समारोह का किया आयोजन

दिव्य कम्प्यूटर, सूरतगढ़ ने 11 वीं वर्षगांठ पर समारोह का किया आयोजन

सूरतगढ़ शहर.  जाने-माने प्रतिष्ठित संस्थान दिव्य कम्प्यूटर ने अपने सफ़र के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य उन सभी महत्वपूर्ण किरदारों का धन्यवाद करना था जिनके सहयोग व विश्वास के आधार पर कम्प्यूटर सेंटर आज इस मुकाम पर पहुँचा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान प्रवीण भाटिया (शिक्षाविद्, सूरतगढ़), विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान प्रवीण अरोड़ा (चेयरमेन एसपीएस, सूरतगढ़), श्रीमान बजरंग भादू (प्रधानाध्यापक विवेकानन्द मॉडल स्कूल, सूरतगढ़), श्रीमान अमित बादल (डायरेक्टर बिज़ी इंटीरियर्स, जयपुर), श्रीमान विनोद बिश्नोई (एज्यूकेशन एण्ड काऊंसलिंग साइकलोजिस्ट, सूरतगढ़), श्रीमान राजेन्द्र भारती (अध्यक्ष बीजेपी नगर मण्डल, रायसिंहनगर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष मेहमान के रूप में श्रीगंगानगर से श्रीमान खुशदीप सिंह गोस्वामी (डीपीओ, आरकेसीएल) तथा श्रीमान सुनील अरोड़ा (सर्विस प्रोवाइडर श्रीगंगानगर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान माल मदनलाल नागपाल (चेयरमेन दिव्य कम्प्यूटर) द्वारा की गई। अतिथि के रूप में उपस्थित सभी व्यक्तित्व दिव्य कम्प्यूटर के वे स्तम्भ हैं जिनके कारण आज सेंटर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उपस्थित सभी अतिथियों ने दिव्य कम्प्यूटर के साथ अपने संबंधों को साझा किया और सेंटर प्रबंधक राकेश नागपाल को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण करियर गाइडलाइन प्रेजनटेशन रहा जिसे गंगानगर से उपस्थित विशेष मेहमान सुनील जी अरोड़ा तथा खुशदीप सिंह जी गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे जिनका सहयोग सेंटर को समय-समय पर मिलता रहता है। कार्यक्रम की कड़ी में सेंटर से कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त राजकीय सेवा में चयनित अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सेंटर पर संचालित कोर्स आरएस- सीआईटी व आरएस-सीएफए (टेली) के विगत वर्षो में बैच टॉपर रहे बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में अन्य श्रेणियों में भी अनेक पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के अन्त में सेंटर प्रबन्धक राकेश नागपाल द्वारा आए हुए सभी अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों व सभी अभ्यर्थियों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!