दिव्यांग सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन
सोजत। दिव्यांग सेवा समिति, शाखा सोजत ने अध्यक्ष बुद्धाराम पन्नुसा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री राज, सरकार जयपुर को जिला कलेक्टर पाली, के मार्फत ज्ञापन सौंपकर दिव्यांगो को सरकारी नौकरियों की भर्ती अभियान चलाकर सभी विभागों में रिक्त पदो पर नियुक्तियां दिलाने मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि दिव्यांगों के लिये अलग से भर्ती अभियान चलाकर रोजगार दिलाने का आदेश कराये उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि दूसरे राज्य में दिव्यांगों के लिये पेन्शन सशि 2500 से 3000/- अक्षरे ढाई-तीन हजार रुपये तक मिलती है एवं पी.एम. आवास योजना में 10 प्रतिशत दिव्यांगों के कोटा आरक्षित है एवं मुख्य मन्त्री जनआवास योजना में भी दिव्यांगों का 10 प्रतिशत कोटा व 50. प्रतिशत सबसिडी छुट का आदेश राजस्थान में भी कराने की मांग की ।