दिव्यांग सेवा समिति ने किया वाहन रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक
सोजत। दिव्यांग सेवा समिति ब्लॉक सोजत के तत्वावधान में विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मतदाता जागरूक रैली का आयोजन किया गया। उपजिला कलेक्टर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोपाल जांगिड़ ने उपखंड कार्यालय सोजत से वाहान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर उपजिला कलेक्टर गोपाल जांगिड़, समाज कल्याण वार्डन ओम प्रकाश, नगर पालिका के सद्दाम हुसैन शेख, भुवनेश्वर वैष्णव, भगवानसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित थे। वाहान रैली में दिव्यंग सेवा समिति ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धाराम पनुसा नेमीचंद प्रजापत देवली कला मानक लाल रूपवास भागीरथ राठौड़ भारत कुमार प्रजापत सोहनलाल मेघवाल इनायत अली रामलाल जांगिड़ गणपत आदि ने अपनी भागीदारी निभाते हुए आमजन को 25 नवम्बर मतदान दिवस पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। रैली उपखंड कार्यालय से रवाना होकर राजपोल गेट, बस स्टैंड, काका चौराहा, हायर सेकंडरी स्कूल रोड़ होते हुए उपखंड कार्यालय पर सम्पन्न हुई।