करो योग रहो निरोग,
एमजेएफ आयुर्वेद कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भव्य योग दिवस का आयोजन
चौमूं। एमजेएफ आयुर्वेद काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल केम्पस, में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रायल भारत सरकार द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार शर्मा ने महर्षि पतंजलि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में स्वस्थवृत विभाग के डॉ विश्वावसु गौड़ ने प्रातः काल 6 से 7 बजे तक योग प्रोटोकॉल के निर्धारित आसनों यथा ताडासन, वृक्षासन, त्रिकोण आसन, शशांकासन, उष्ट्रासन, सेतुबंधासन, मंडूकासन, पवनमुक्तासन, अर्द्धहलासन आदि और कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि क्रियाओं का अभ्यास करवाया और इन आसनों से होने वाले लाभ के बारे में बताया। नित्य योगाभ्यास करने से जीवन शैली से संबंधित रोग जैसे उच्च रक्तचाप मोटापा मधुमेह हृदयगत विकार आदि तथा अन्य विकारों में जैसे पेट से संबंधित रोगए श्वसन तंत्र से संबंधित रोग आदि से छुटकारा मिल सकता है। इसी दौरान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर, राजस्थान के निर्देशानुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रातःकाल 7:30 से 8: 30 तक डॉ सुदेश कुमार भांबू ने सभी को सूर्य नमस्कार के 21 आवृत्त का अभ्यास भी करवाया । 9वां अन्तराष्टिय योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम् थीम पर मनाया गया।
इस कार्यक्रम के समापन पर प्रो गुंजन गर्ग द्वारा इस बार के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम वसुधैव कटुंबकम् पर व्याख्यान दिया । इस कार्यक्रम में संस्थान के समस्त शैक्षणिक, अशैक्षणिक एवम् चिकित्सालय स्टॉफ और छात्र एवम् छात्राएं उपस्थित रहे।