Dark Mode
नोएडा में कुत्ते को मारकर ऊंची इमारत से फेंका गया, प्राथमिकी दर्ज

नोएडा में कुत्ते को मारकर ऊंची इमारत से फेंका गया, प्राथमिकी दर्ज

नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक कुत्ते को जान से मारकर आवासीय इमारत की 15वीं मंजिल से नीचे फेंकने के सिलसिले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को नोएडा एक्सटेंशन के बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर 16बी में अजनारा होम्स में हुई। पुलिस के मुताबिक, सोसायटी में रहने वाली कीर्ति वर्मा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

एक अधिकारी ने बताया, कुत्ते को इमारत की 15वीं मंजिल से नीचे फेंका गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!