Dark Mode
पीबीएम के मुर्दाघर में घूम रहे कुत्ते,होस्पीटल प्रशासन बेखबर

पीबीएम के मुर्दाघर में घूम रहे कुत्ते,होस्पीटल प्रशासन बेखबर

 बीकानेर । पीबीएम होस्पीटल की मोर्चरी में अब लाशों पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है,वजह यह कि होस्पीटल परिसर में घुमने वाले आवारा कुत्तों ने मोर्चरी में दस्तक देनी शुरू कर दी है । इसका नजारा शनिवार की अपरान्ह राजस्थानी चिराग न्यूज रिपोर्टर ने अपने कैमरें में कैद कर लिया। चौंकाने वाला यह नजारा वाकई बड़े खतरें का संकेत है जिसमें आवारा कुत्ता पीबीएम होस्पीटल की खुली पड़ी मोर्चरी के अंदर से निकलता नजर आ रहा है। इस मामले की पड़ताल में सामने आया है कि मोर्चरी में सुरक्षा के कोई खास बंदोबश्त नहीं है,यहां तैनात कर्मचारी लापरवाही से मर्जी आये जब मोर्चरी का गेट खुला छोडक़र इधर उधर निकल जाते है। ऐसे में आस पास घुमने वाले आवारा कुत्ते लाशों की गंध सुघंते हुए मोर्चरी के अंदर तक चले जाते है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी कई बार मोर्चरी में आवारा कुत्ते घुमते नजर आ चुके है। यह कुत्ते मोर्चरी आसपास मानव शरीर के अवशेषों को खाने के लिये घुमते रहते और मौका मिलते ही मोर्चरी के अंदर तक जा घुसते है। इसके बावजूद पीबीएम अस्पताल प्रशासन खुंखार होते जा रहे इन आवारा कुत्तों पर  शिंकजा कसने में लापरवाह बना हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!