राजकीय विद्यालय में भेंट की कुर्सियां
कुचेरा. शहर के निकटवर्ती गांव फ़िरोजपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरुवार को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत लगे हुए कार्मिको द्वारा विद्यालय में बैठने हेतु कुर्सियां भेंट की गयी। प्रधानाध्यापक रामरतन जेठू ने बताया कि विद्यालय में जब कोई कार्यक्रम होते हैं तो कुर्सियों का अभाव रहता था। अब इस प्रकार की सुविधा से यह समस्या कम होगी प्रधानाध्यापक जेठू ने बताया कि विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए ग्रामीण भामाशाह के रूप में काफी रूचि प्रकट कर रहे हैं। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत लगे कार्मिकों ने भरोसा दिलाया की वह विद्यालय की जरूरतों को पूरा करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के कार्मिक प्रीतम सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार व अध्यापिका पूनम व छात्राध्यापक सुरेश व सुषमा उपस्थित रहे।