Dark Mode
डी.पी.एस. ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

डी.पी.एस. ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

 
नवलगढ । डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद में आज महान वैज्ञानिक सी.वी.रमण की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राध्यापिका रेखा स्वामी ने सी.वी.रमण के जीवन चरित्र व रमन इफैक्ट पर प्रकाश डाला। प्राचार्य जी.प्रकाश ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान के चमत्कारांे का युग है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान ने क्रंाति उत्पन्न कर दी है। विज्ञान के ऐसे-ऐसे अद्भूत आविष्कार हुए हैं कि मनुष्य दाँतो तले उंगली दबाए उन्हें देखता और उनके बारे में सोचता ही रह जाता है। मनुष्य के सभ्य होने का मूल कारण वैज्ञानिक आविष्कार ही है। जितने अधिक आविष्कार होते  हैं हम उतने ही अधिक हम उन्नत होते हैं। विधालय सचिव बी.एल.रणवां ने कहा कि विज्ञान एक ऐसी शक्ति है, जो नित नए आविष्कार करती है। यह शक्ति मानव के लिए वरदान भी सिद्ध होती है और अभिशाप भी। वास्तव में विज्ञान को वरदान व अभिशाप बनाने वाले स्वयं हम हैं। इस संदर्भ में एक उक्ति याद रखनी चाहिए- ‘‘विज्ञान एक अच्छा सेवक है परन्तु विनाशकारी हथियार भी है।‘‘ इसलिए हमें विज्ञान का उपयोग मानव हित के लिए करना चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!