Dark Mode
सुमेरपुर में डॉ अंबेडकर का 132 वा जन्मदिवस सादगी से मनाया

सुमेरपुर में डॉ अंबेडकर का 132 वा जन्मदिवस सादगी से मनाया

सुमेरपुर। संविधान के प्रणेता आदर्श पुरुष बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 132 वां जन्मदिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सुमेरपुर शहर सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। शहर के अम्बेडकर उद्यान परिसर में सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, कांग्रेस नेता एवं उप प्रधान गजेंद्र सिंह पोमावा के साथ अन्य जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी पार्षदगण की मौजूदगी में अंबेडकर का जन्म दिवस मनाया। इस दौरान मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन माल्यार्पण वंदन किया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जीवनी पर प्रकाश डाला,साथ ही जन्म दिवस के उपलक्ष में सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बाबा साहब अमर रहें अमर रहे जय भीम जय भीम के नारे लगाए और संविधान निर्माता को श्रद्धा पूर्वक याद किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने केक काटकर जन्म दिवस मनाया-
पंचायत समिति सुमेरपुर के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिशंकर मेवाड़ा जिला परिषद सदस्य ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई।शुक्रवार शाम को पूर्व प्रधान ने केक काटकर बाबा साहेब की जयंती को मनाया तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, भलाराम देवासी,कमलेश चौहान ,अल्केश भाई, रमन भाई सांवरिया ,कैलाश तीरगर आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!