डा० सिकंदर कंग लड़ सकते है , विधानसभा का चुनाव ,
पदमपुर . करणपुर विधानसभा के चुनाव को लेकर हर दिन समीकरण तेजी से बदल रहे हैं , कांग्रेस की ओर से चुनावी दंगल में तैयार पूर्व मंत्री व नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जगतार सिंह कंग के पुत्र डॉक्टर सिकंदर कंग ने हाल ही में प्रदेश प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा से जयपुर में मुलाकात कर राजनीतिक गलियारों में और गर्माहट पैदा कर दी । हालांकि है मुलाकात को शिष्टाचार के रूप में बताया जा रहा है । किंतु विधानसभा चुनाव नजदीक होने पर इस शिष्टाचार को करणपुर विधानसभा के लोग अलग नजरिए से देख कयास लगा रहे हैं कि कांग्रेस की ओर से डॉक्टर सिकंदर सिंह कंग को प्रबल दावेदार मान रहे I डॉक्टर सिकंदर सिंह कंग एक युवा होने पर पार्टी हाईकमान इसकी कार्यकुशलता से प्रभावित होकर चुनाव के दंगल में उतार सकता ह्रै । कंग काफी समय से राजनीति में मजे हुए राजनीतिक की तरह लिए हर वर्ग के साथ सुख दुख के साथी रहे हैं , और 36 बिरादरीओं में उनका रुतबा राजनीति के क्षेत्र में अलग महत्व रखता है ।