Dark Mode
डॉ व्यास को राजस्थान श्रेष्ठ सृजन व सेवा' पुरस्कार- 2023 दिया जाएगा 

डॉ व्यास को राजस्थान श्रेष्ठ सृजन व सेवा' पुरस्कार- 2023 दिया जाएगा 

 
फलोदी .  आशुकवि रतनलाल व्यास 'राजस्थान श्रेष्ठ सृजन व सेवा' पुरस्कार- 2023 वरिष्ठ कथाकार, साहित्यकार डॉ. हरिदास व्यास जोधपुर को प्रदान करने की घोषणा की गई। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास ने बताया कि उक्त पुरस्कार सितम्बर में कवि रतनलाल व्यास की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में होने वाले कार्यक्रम में संस्थान द्वारा डॉ. व्यास को साफा, शॉल, माला, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र व 11,000 नकद पुरस्कार के साथ नागरिक अभिनन्द कर प्रदान किया जाएगा। डॉ. व्यास हिन्दी साहित्य के विख्यात कथाकार है तथा इनकी प्रमुख रूप से कहानी संग्रह 'तिनके के ताप', 'एक था पेड़', 'कहानी है कि खत्म नहीं होती' तथा 'आलोचना की अंतर्रध्वनियां (आलोचना)' प्रकाशित हैं। आपकी रचनाएं राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रिय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। आपको पूर्व में वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान 2017, राधे राघव कथा सम्मान 2018 राजस्थान साहित्य अकादमी से तथा नन्दलाल महर्षि सम्मान राष्ट्र समिति श्री डूंगरगढ़ व अन्य कई श्रेष्ठ पुरस्कारों से नवाजा व सम्मानित किया गया है।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!