Dark Mode
हिट एंड रन कानून में संशोधन को लेकर वाहन चालकों ने ज्ञापन सौंपा

हिट एंड रन कानून में संशोधन को लेकर वाहन चालकों ने ज्ञापन सौंपा

झालावाड़। देश भर समेत झालावाड़ जिले में भी में थमे ट्रकों एवं निजी बसों के पहिए, हिट एंड रन कानून में संशोधन के लिए प्रधान मंत्री, महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन। इसको लेकर सुनेल में भी सोमवार को वाहन चालक मालिक सामाजिक संघ के नेतृत्व में क्षेत्र के वाहन चालकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। नए कानून को लेकर क्षेत्र में भी विरोध शुरू हो गया है. सभी चालकों की यूनियन ने नए कानून के विरोध में ट्रकों, निजी बसों, निजी टैक्सी को खड़ा कर दिया गया. इस कानून में संशोधन करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि लोकसभा में हिट एंड रन रोड एक्सीडेंट कानून पास हो गया है. नए कानून में एक्सीडेंट के बाद भागने वाले ड्राइवर पर 10 साल की सजा के साथ-साथ 7 लाख तक अर्थदंड की सजा का प्रावधान किया गया है. हालांकि, एक्सीडेंट होने पर अगर आरोपी ड्राइवर घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाता है तो उसकी सजा कम कर दी जाएगी. इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि ऐसा काला कानून वापिस लेने की कृपा करे, अन्यथा यह कानून वापिस नहीं लेने पर उग्र आन्दोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी । ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र के सैकड़ो वाहन चालक एवं वाहन मालिक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!