Dark Mode
लोकसभा आम चुनाव के तहत सूखा दिवस घोषित

लोकसभा आम चुनाव के तहत सूखा दिवस घोषित

डूंगरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत 26 अप्रेल को डूंगरपुर जिले में मतदान होना है। इसके लिए सम्पूर्ण डूंगरपुर जिले में सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में 24 अप्रेल को शाम 6 बजे से 26 अप्रेल को शाम 6 बजे सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में जिन क्षेत्रों में मतदान होंगे, उन मतदान क्षेत्रों के बाहर के सीमावर्ती तीन किलोमीटर के परिधि क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से मतदान दिवस को शाम 6 बजे तक, पुनर्मतदान की स्थिति में, पुनर्मतदान की घोषणा से पुनर्मतदान की तिथि को पुनर्मतदान की समाप्ति तक संबंधित मतदान केन्द्रों के क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक और मतगणना दिवस 4 जून को सम्पूर्ण जिले में सूखा दिवस घोषित किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!